फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: अंतिम-16 के दूसरे चरण में लियोन को 5-1 से दी शिकस्त 

Thu, 14 Mar 2019 10:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान लियोनेल मेसी के शानदार खेल की बदौलत बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग में अंतिम-16 के दूसरे चरण में लियोन को 5-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मेसी ने दो गोल करने के अलावा दो में मदद की। फ्रांस के पिछले महीने दोनों के बीच खेला गया पहले चरण का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था। मेसी ने 17वें मिनट में पेनाल्टी और 78वें मिनट में गोल किए। अन्य गोल फिलिप कोटिन्हो (31वें मिनट), गेरार्ड पिक (81 मिनट) और ओस्माने डेंबेले (86वें मिनट) ने दागे। लियोन के लिए एकमात्र गोल लुकास टोसार्ट ने 58वें मिनट में किया। वह अंतिम आठ में एकमात्र स्पेनिश क्लब होगा। 

विज्ञापन


लिवरपूल ने बायर्न को हराया 
सादियो माने (26वें, 84वें मिनट) के दो गोल से लिवरपूल ने बायर्न म्यूनिख को हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम आठ में जगह बनाई। एक गोल वान डिजक ने 69वें मिनट में किया। बायर्न की ओर से किया गया गोल आत्मघाती रहा जो जोएल मटिप ने किया। आठ साल बाद ऐसा हुआ जब बायर्न की टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। इससे पहले 2010-11 में ऐसा हुआ था।  
विज्ञापन


ये पहुंचे अंतिम आठ में 
बार्सिलोना, जुवेंटस,  मैनचेस्टर यूनाईटेड, मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल, टोटेनहम, पोर्टो, अजाक्स 
-02 दूसरे खिलाड़ी हैं मेसी चैंपियंस लीग के 12 सत्रों में नॉकआउट चरण में गोल करने वाले। उनसे आगे रोनाल्डो (13) हैं 
-108 गोल हो गए हैं मेसी के चैंपियंस लीग में। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (124) से 16 गोल पीछे हैं 
-62 गोल मेसी अपने घर कैंप नाऊ में चैंपियंस लीग के 61 मैचों में दाग चुके हैं  
-30 पिछले चैंपियंस लीग के मुकाबलों में घर में अजेय है बार्सिलोना। इस दौरान उन्होंने 27 जीते और तीन ड्रॉ खेले 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें