फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा महिला विश्व कप: गत चैंपियन अमेरिका ने इंग्लैंड को हराया, लगातार तीसरी बार फाइनल में

Thu, 04 Jul 2019 05:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका फुटबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

गत चैंपियन अमेरिका ने इंग्लैंड का पहली बार फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़कर लगातार तीसरी और कुल पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। विंगर क्रिस्टेन प्रेस (10वें मिनट) और स्ट्राइकर एलेक्स मोर्गन (31वें मिनट) के दम पर अमेरिका ने इंग्लैंड को 2-1 से पराजित किया। इंग्लैंड के लिए एकमात्र गोल इलिने व्हाइट ने किया।

विज्ञापन


इलिने लगातार तीन नॉकआउट मैचों में गोल दागने वाली विश्व कप इतिहास की तीसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कार्ली लॉयड (2015) और एबी वंबाच (2001) के नाम ही यह उपलब्धि दर्ज है। अब खिताब के लिए तीन बार के विजेता अमेरिका का सामना स्वीडन और नीदरलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से रविवार को होगा। अमेरिका की यह विश्व कप में लगातार 11वीं जीत है। उसने नार्वे (1995-99) का लगातार दस जीत का रिकॉर्ड तोड़ विश्व कप का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें