फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundesliga 2020: गोरत्जका के गोल से बायर्न म्यूनिख एक और जीत से खिताब के करीब पहुंचा

Sun, 14 Jun 2020 10:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : social media
विज्ञापन

लियोन गोरेत्जका के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को बोरूसिया मोचेंगलादबाख को 2-1 से हराकर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार आठवें खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

विज्ञापन


गोरेत्जका ने विरोधी टीम की रक्षापंक्ति की ढिलाई का फायदा उठाकर 86वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पहले जोशुओ जिर्कजी ने 26वें मिनट में बायर्न को बढ़त दिलाई थी, लेकिन बेंजामिन पावर्ड के 37वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से उसकी यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही थी।

इस जीत से बायर्न ने दूसरे नंबर पर काबिज बोरूसिया डोर्टमंड पर सात अंक की बढ़त हासिल कर दी है। अभी तीन दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। अगर वह मंगलवार को वार्डर बर्मेन के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है तो उसका खिताब भी पक्का हो जाएगा। डोर्टमंड ने एक अन्य मैच में इर्लिंग हालैंड के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में किए गए गोल की बदौलत फोर्चुना डुसेलडोर्फ को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


अंतिम स्थान पर चल रहे पेडरबोर्न का ब्रेमन के हाथों 5-1 से करारी हार के बाद दूसरी डिवीजन में खिसकना तय है। यूनियन बर्लिन ने कोलोन को 2-1 से हराकर पहली डिवीजन में बने रहने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा। एक अन्य मैच में आइनट्रैच्ट फ्रैंकफर्ट ने हर्था बर्लिन को 4-1 से शिकस्त दी जबकि फ्रीसबर्ग ने पिछड़ने के बाद वापसी करके वोल्फसबर्ग के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें