मैनचेस्टर युनाइटेड और टॉटेनहम हॉटस्पर के पूर्व स्ट्राइकर दिमितार बरबातोव ने गुरुवार को फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान किया। 1999 में 18 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले बरबातोव ने 38 साल की उम्र मे फुटबॉल को अलविदा कह दिया।
बरबातोव ने अपने कुल 20 साल के करियर में 79 मैचों में 48 गोल दागे थे। बता दें कि 2010 में बरबातोव ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया था, लेकिन बावजूद इसके अलग-अलग फुटबॉल लीग से जुड़े रहे। 18 महीने पहले उन्होंने इंडियन सुपर लीग से केरल ब्लास्टर्स का साथ छोड़ा था।
बता दें कि बरबातोव ने मैनचेस्टर युनाइटेड की तरफ से दो बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। इसके अलावा वह सात बार (2004-10) बुल्गारिया के फुटबॉलर ऑफ द ईयर से नवाजे गए थे।