श्रीदार्थ के दो गोल की मदद से भारत ने एएफसी अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को 5 - 0 से हरा दिया। श्रीदार्थ के अलावा शुभ पाल, तैसन सिंह और हिमांशु जांगड़ा ने गोल किए ।
भारत ने शुरूआत से ही दबाव बना लिया, जो आखिर तक कायम रहा । पहले हाफ में पाल ने भारत को बढत दिलाई । तुर्कमेनिस्तान के तमाम प्रयासों को भारतीय मिडफील्डर योइहेनबा और सिबाजीत ने नाकाम कर दिया। हाफटाइम तक स्कोर 2-0 था और दूसरे हाफ में तीन गोल हुए ।