फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवेंट्स ने लगातार पांचवीं बार अपने नाम किया सेरी ए खिताब

Tue, 26 Apr 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवेंट्स फुटबॉल क्लब ने फिओरेंटीना को 2-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार सेरी ए खिताब जीत लिया है। युवेंट्स की ओर से जीत के हीरो गोलकीपर गियानलुइगी बफन रहे जिन्होंने आखिरी समय में निकोला कालिनिक के पेनल्टी को शानदार तरीके से बचाव किया।
विज्ञापन


तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही नपोली स्टेडियो ओलिम्पको में खेले गए मुकाबले में रोमा को हराने में असफल रही। युवेंट्स ने 35 मैच खेले जिसमें उसे 24 में जीत मिली। 85 अंकों के साथ वह तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि नपोली 73 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

मैच का पहला गोल युवेंट्स की ओर से क्रोएशियाई स्ट्राइकर मारियो मंडजुकिक ने 39वें मिनट में किया। इसके बाद फिओरेंटीना की ओर से 81वें मिनट में स्ट्राइकर निकोला कालिनिक ने गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन


युवेंट्स की ओर से विजयी गोल स्पेनिश खिलाड़ी अलवारो बोर्जा मोराता मार्टिन ने 83वें मिनट में दागा। 

जीत पर युवेंट्स के कोच मास्सीमिलिआनो अलेग्री ने कहा, "फिओरेंटीना के खिलाफ जीत आसान नहीं थी। बेहतरीन टीम के खिलाफ हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। फिओरेंटीना एक खतरनाक टीम थी।"

एफसी पुणे सिटी ने हबास को कोच बनाया
एफसी पुणे सिटी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण के लिए स्पेन के एंटोनियो लोपेज हबास को नया मुख्य कोच  नियुक्त किया है। आईएसएल के शुरुआती दो संस्करणों में हबास एटलेटिको डी कोलकाता के कोच थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें