नेमार के नेतृत्व वाली ब्राजीलियाई फुटबॉल टीम ने जोरदार वापसी करते हुए ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप दौर के पहले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और इराक के खिलाफ 0-0 के अंतर से ड्रा रहने के कारण ब्राजील को घरेलू दर्शकों की आलोचना झेलनी पड़ी थी।
इसके बाद अंतिम लीग मैच में डेनमार्क के खिलाफ ब्राजील ने बेहतरीन बापसी की और 4-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।
शनिवार को कोलंबिया के खिलाफ खेले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया को कोई मौका नहीं दिया और 2-0 के अंतर ससे जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में ब्राजील का मुकाबला बुधवार को होंडुरस के खिलाफ होगा।
दूसरे सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी का मुकाबला नाइजीरिया से होगा। जर्मनी ने शनिवार को पुर्तगाल को 4-0 से और नाइजीरिया ने डेनमार्क को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
साल 2014 में ब्राजील क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से बड़े अंतर से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में घरेलू सरजमीं पर ओलंपिक पदक जीतकर ब्राजील प्रशंसकों के घाव पर मरहम तो जरुर लगा सकती है।