फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार की अगुआई वाली टीम पर बाहर होने का खतरा

Tue, 09 Aug 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेमार - फोटो : FaceBook
विज्ञापन
सुपरस्टार खिलाड़ी नेमार की अगुआई वाली ब्राजील की फुटबॉल टीम पर रियो ओलंपिक में पहले ही दौर में बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से गोलरहित बराबरी खेलने वाली ब्राजील की टीम दूसरे मुकाबले में भी कोई खास करिश्मा नहीं कर पाई। नतीजतन इराक के खिलाफ भी उसे गोलरहित ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा।

नेमार की टीम को शुरुआती दौर में ही बाहर होने से बचने के लिए अब बुधवार को डेनमार्क के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जो ग्रुप में शीर्ष पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मुकाबले अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 2-1 से पराजित कर दिया। इस मुकाबले में अर्जेंटीना की ओर से एंजेल कोरिया और जोनाथन कालेरी ने गोल किया।

विश्व चैंपियन जर्मनी भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक समय हार के कगार पर पहुंच गया था लेकिन सर्ग गर्नाबरी की इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत वह स्कोर को 3-3 से बराबर करने में सफल रहा।

पुर्तगाल और नाइजीरिया की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें