फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार के गोल ने ब्राजील को पहुंचाया नॉकआउट दौर में

Tue, 24 Jun 2014 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को हुए ब्राजील और कैमरून के बीच मैच में ब्राजील की टीम ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए कैमरून को 4-1 से हरा दिया। कैमरून की इस हार से ब्राजील अब अंतिम 16 में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले ब्राजील ने अपने पहले मैच में क्रोएशिया को 3-1 से मात दी थी तो टीम के अहम खिलाड़ी नेमार टीम के लिए एक स्टार बनकर उभरे थे तो वही नेमार एक बार फिर ब्राजील के लिए लकी साबित हुए हैं।

सर्वाधिक अंकों के साथ टॉप पर पहुंचा ब्राजील

पिछले सप्ताह ब्राजील का मैच मैक्सिको के साथ हुआ था जिसमें बिना किसी गोल के ही मैच ड्रॉ हो गया था और ब्राजील के सामने को खुद को टूर्नामेंट में बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई थी।

लेकिन इस मैच से ब्राजील ने न सिर्फ टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने की कामयाबी हासिल की बल्कि ग्रुप-ए में भी सर्वाधिक अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।

ब्राजील की इस सफलता के लिए टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार का अहम रोल साबित हुआ है।
विज्ञापन

नेमार के दम पर टॉप पर पहुंची टीम

कैमरून के साथ हुए इस मैच में ब्राजील ने 17वें मिनट से ही बढ़त लेनी शुरू की थी जब बाईं ओर खड़े खिलाड़ी लुईज गुस्ताओ ने बॉल कब्जे में कर नेमार की ओर पुश किया।

इसके बाद नेमार ने बॉल को सेंटर पेनाल्टी एरिया की ओर क्रॉस ऑउट किया जिसे फिर नेट कार्नर की ओर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की।

इसके साथ ही ब्राजील की इस 4-1 की जीत में नेमार ने 2 गोल किए। नेमार के इस शानदार प्रदर्शन ने ब्राजील को ग्रुप-ए की टॉप टीम बना दिया। ब्राजील की इस धमाकेदार जीत से प्रसंसकों ने नेमार का जोरदार ढंग से स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें