फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: ब्राजील का विजयी आगाज, पहले मैच में सर्बिया को 2-0 से हराया, नेमार पहले ही मैच में चोटिल

Fri, 25 Nov 2022 09:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

ब्राजील ने अपने पहले मैच में सर्बिया को 2-0 से हराकर विजयी आगाज किया है, लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में चोटिल हो गए। नेमार की चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
ब्राजील बनाम सर्बिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील की टीम ने अपने पहले मैच में सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है, लेकिट टीम के मुख्य स्ट्राइकर नेमार की चोट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। उनके टखने में चोट लगी है और टीम के डॉक्टर का कहना है कि स्कैन के बाद ही उनकी चोट की गंभारता का पता लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


सर्बिया के खिलाफ मैच में ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचर्लिसन ने किए। उन्होंने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। ग्रुप जी के मैच में ब्राजील की टीम लगभग एक घंटे तक गोल करने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन इसके बाद रिचर्लिसन ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई।

चोटिल होने के बाद भी खेलते रहे नेमार
नेमार इस मैच में निकोला मिलेनकोविक से टकराकर चोटिल हो गए, लेकिन इसके बाद भी वह 10 मिनट तक खेलते रहे। इसके बाद एंटोनी ने मैदान में उनकी जगह ली। मैच के बाद नेमार को पैर में पट्टी के साथ देखा गया। उनकी चोट ने ब्राजील के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। टीम के डॉक्टर ने नेमार की चोट पर कहा "नेमार के दाहिने टखने में चोट है। सर्बियाई खिलाड़ी के घुटने से टकराने के बाद हमने तुरंत बेंच पर इलाज शुरू किया और फिजियोथेरेपी के साथ इलाज जारी रखा। 24-48 घंटे में एमआरआई के जरिए उनकी चोट के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। हमें इंतजार करने की आवश्यकता है, हम उनकी चोट पर पहले कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। वह चोटिल होने के बाद 11 मिनट तक मैदान में थे, लेकिन आगे नहीं खेल सके।"
विज्ञापन


ब्राजील के मैनेजर टिटे ने कहा, "नेमार, उन्होंने पूरे मैच में दर्द महसूस किया। लेकिन उन्होंने टीम के लिए मैदान पर बने रहने का फैसला किया। यह उल्लेखनीय है कि जब टीम खेल रही थी, तब उन्होंने इस दर्द को नजरअंदाज किया।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें