बुंदेसलिगा क्लब के साथ शानदार शुरुआत करने वाले बोरुसिया डॉर्टमुंड के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने 2020 का गोल्डन बॉय अवार्ड जीता लिया है। हालैंड ने इस मामले में बार्सिलोना के युवा फुटबॉलर अंशु फाती और बायर्न म्युनिक के अल्फोंसो डेविस को हराया। यह अवॉर्ड यूरोपियन लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले 21 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को दिया जाता है।
विज्ञापन
नॉर्वे के खिलाड़ी हालैंड ने पिछले सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 44 गोल किए, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रियाई क्लब सालबर्ग से मिड सीजन ट्रांसफर होने के बाद डॉर्टमुंड के लिए 16 गोल दागे थे।