फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BENvJAM: बेंगलुरु एफसी-जमशेदपुर एफसी के बीच मैच ड्रॉ, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला

Sun, 07 Oct 2018 09:47 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
BENvJAM
विज्ञापन

आईएसएल के पांचवे सीजन में रविवार को बेंगलुरु एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन


पहले हाफ के आखिरी 44 मिनट तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही, लेकिन 45वें मिनट में बेंगलुरु एफसी की तरफ से निशू कुमार ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके साथ ही पहले हाफ का खेल खत्म हुआ। मुकाबले के दूसरे हाफ में  खेल और ज्यादा रोमांचक हो गया। खेल में आखिरी बचे  20 मिनट के भीतर तीन गोल दागे गए। 81वें मिनट में जमशेदपुर की तरफ से गौरव मुखी ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दी।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री ने 88वें मिनट में शानदार हेडर लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 2-1 कर दिया। वहीं इंजरी टाइम यानी 90+4 मिनट में जमशेदपुर की तरफ से विदेशी खिलाड़ी सर्जियो किडोंचा ने गोल दागकर इस रोमांचक मुकाबला को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांच

BENvJAM
लाइव अपडेट्सः

फुलटाइमः बेंगलुरु एफसी 2: जमशेदपुर एफसी 2



90+4 मिनटः ...और ये गोल! आखिरी समय में जमशेदपुर की तरफ से किडोंचा ने गोलकर बेंगलुरु की बराबरी की। और ये मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ।



90 मिनटः  दूसरे हाफ का खेल खत्म। पांच मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया।

बेंगलुरु एफसी 2: जमशेदपुर एफसी 1

88 मिनटः ...और ये गोल! बेंगलुरु की तरफ से कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार हेडर लगाकर किया गोल और जमशेदपुर पर बनाई 2-1 बढ़त।



बेंगलुरु एफसी 1: जमशेदपुर एफसी 1

81 मिनटः ...और ये गोल! गौरव मुखी के गोल से जमशेदपुर एफसी ने बेंगलुरु की बराबरी की।


80 मिनटः फुलटाइम में केवल 10 मिनट का समय बचा है। अब देखना यह होगा कि जमशेदपुर एफसी बाकी बचे इस समय में बंगलुरु की बराबरी कर पाती या नहीं।

60 मिनटः जमशेदपुर इस मुकाबले में बेंगलुरु की बराबरी करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन मौके को सही से भुनाने में असफल हो रही है। दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में फिलहाल 30 मिनट का समय बचा है।

58 मिनटः यहां जमशेदपुर के पास मौका था, लेकिन बेंगलुरु के गोलकीपर के गुरप्रीत द्वारा अच्छा बचाव किया गया।

50 मिनटः बंगलुरु एफसी के पास गोल करने का एक और मौका था, लेकिन जमशेदपुर के खिलाड़ी ने इसे नाकाम कर दिया।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफ टाइमः
बेंगलुरु एफसी 1: जमशेदपुर एफसी 0




45 मिनटः ...और ये शानदार गोल! बेंगलुरु की तरफ से निशू ने बेहतरीन स्ट्राइक लगाकर गेंद को सीधे गोलपोस्ट में भेदा और गोल कर अपनी टीम को दिलाई 1-0 की बढ़त। इसके साथ ही पहले हाफ का खेल खत्म। 2 मिनट और इंजरी टाइम जोड़ा गया है।



43 मिनटः बेंगलुरु के पास गोल करने का शानदार मौका था, कप्तान सुनील छेत्री के पास गेंद थी, लेकिन वह मौके का फायदा सही से उठा नहीं सके।

42 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज कुछ ही समय बचा है।

40 मिनटः बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री को फाउल कराने के लिए जमशेदपुर के खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया।

20 मिनटः गोल की तलाश में दोनों टीम। अभी तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के पास कई मौके मिले, लेकिन उसे भुना नहीं पाए।

10 मिनटः दोनों टीमों के बीच जबरदस्त आक्रमण देखने को मिल रही है। पहले 10 मिनट का खेल खेला जा चुका है, लेकिन दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही है।

-मैच शुरू हो गया है।

- दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुके हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें