वर्ल्ड कप फुटबॉल में ग्रुप एच के एक मैच में अल्जीरिया ने दक्षिण कोरिया को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं।
अब रूस के साथ अल्जीरिया के मैच में अल्जीरिया ने रूस को हराकर अगले दौर में के लिए स्थान पा लिया है।
अल्जीरिया की टीम रूस के साथ मैच में शुरू से ही दबदबा बनाकर रखा।
बेल्जियम बनाम रूस
सब्सीट्यूट डिवोक ओरिगी के गोल ने रूस के खिलाफ बेल्जियम को रोमांचक जीत दिलाई और बेल्जियम ने वर्ल्ड कप फुटबॉल के आखिरी 16 में प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय खत्म होने से ठीक दो मिनट पहले ये गोल हुआ।
इसके अलावा बेल्जियम के पास एक गोल करने का सुनहरा मौका तब भी आया था जब मैच ख़त्म होने से छह मिनट पहले केविन मिरालास की एक किक गोल पोस्ट से टकराकर आ गई थी।
मैच का पहला हाफ खासा बोझिल था। दोनों ही टीमें रक्षात्मक खेल रही थीं। रूस के पास बढ़त लेने का सुनहरा मौक़ा आया लेकिन अलेक्ज़ेंडर कोकोरी का एक हेडर गोल पोस्ट से छह यार्ड की दूरी पर निकल गया।
88वें मिनट में डिवोक ओहिगी ने ईडन हैजार्ड के क्रॉस को गोल में डालकर बेल्जियम को अगले राउंड में पहुंचा दिया।
रूस की उम्मीदें बरकरार
अब अगले राऊंड में पहुंचने के लिए रूस को अपना आख़िरी लीग मैच अल्जीरिया के खिलाफ जीतना होगा।
मैनेजर फेबियो कपालो की अगुवाई में वर्ल्ड कप में उतरी रूस की टीम का प्रदर्शन दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पहले मैच से कहीं बेहतर रहा। वो मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
लेकिन निर्णायक मौक़ों पर पैनेपन की कमी ने रूस को मैच गंवाने पर मजबूर कर दिया।
बेल्जियम का दबदबा
बेल्जियम की टीम ओरिगो के गोल से पहले बिलकुल भी प्रभावशाली नजर नहीं आ रही थी। उन्हें इस मैच में एक और झटका तब लगा जब डिफडेंर थॉमस वरमालीन को चोट की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा।
ओरिगो ने अल्जीरिया के खिलाफ मैच में भी बेहतरीन खेल दिखाया था। वो मैच बेल्जियम 2-1 से जीती थी।
रूस के खिलाफ भी उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया। यहां भी उन्होंने निराश नहीं किया जब दूसरे हाफ़ की शुरुआत में उन्हें रोमेलू लुकाकू की जगह मैदान में उतारा गया।
अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी बेल्जियम की टीम अगले राऊंड में तो पहुंच गई है लेकिन टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए उन्हें अपने प्रदर्शन का स्तर ऊंचा करना पड़ेगा।