खेल ख़त्म होने में बस चंद ही मिनट रह गए थे और अर्जेंटीना, ईरान जैसी कमज़ोर टीम के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने के लिए तरस रहा था।
तभी उनके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मैसी की एक ज़ोरदार किक ईरान के गोल पोस्ट में झूल गई और अर्जेंटीना के लाखों प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।
इंजरी टाइम में किए गए इस गोल के बाद पूरे स्टेडियम में मैसी-मैसी का शोर गूंजने लगा। वर्ना पूरे मैच में ईरान ने मैसी की टीम को नाकों चने चबवा दिए।