फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EURO CUP 2020: पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची बेल्जियम की टीम, रोनाल्डो का सपना रह गया अधूरा

Tue, 29 Jun 2021 08:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेविले

सार

  • यूरो कप 2020 में बेल्जियम और पुर्तगाल के बीच खेले गए मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस मुकाबले में बेल्जियम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। 
  • स्पेन के इकेर को छोड़कर कोई भी कप्तान लगातार दूसरी बार नहीं जीत पाया है यूरो कप की ट्रॉफी।
  • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल का रिकॉर्ड बनाने से रोनाल्डो 01 गोल दूर।
विज्ञापन
बेलिज्यम बनाम पुर्तगाल - फोटो : Twitter@EURO2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का लगातार दूसरी बार यूरो कप जीतने वाला दूसरा कप्तान बनने का सपना अधूरा ही रह गया। साथ ही सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड बनाने का इंतजार भी बढ़ गया। गत चैंपियन पुर्तगाल को यूरोपियन चैंपियनशिप में अंतिम-16 में दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल बेल्जियम के थोर्गन हेजार्ड ने 42वें मिनट में किया। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का सामना शुक्रवार को इटली से होगा। अभी तक सिर्फ स्पेन (2008, 2012) की टीम ही इकेर कैसिलस की कप्तानी में लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीत पाई। उनके अलावा कोई भी टीम और कप्तान इसे दोहरा नहीं पाए हैं।

निराशा में फेंका कप्तान का आर्म बैंड : बेल्जियम ने 36 वर्षीय रोनाल्डो को एक छोर पर घेरे रखा और दूसरे छोर पर आक्रामक तेवर अपनाकर पुर्तगाल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बेल्जिमय ने रोनाल्डो को गोल नहीं करने दिया जो पुर्तगाल को भारी पड़ा। अंतिम सीटी बजते ही रोनाल्डो की निराशा स्पष्ट दिख रही थी। उन्होंने कप्तान का ‘आर्म बैंड’ नीचे फेंक दिया था। 
विज्ञापन


इक्वाडोर ने ब्राजील को ड्रॉ पर रोका
गत चैंपियन ब्राजील का पिछले दस मैचों से चला आ रहा विजय रथ इक्वाडोर ने उसे कोपा अमेरिका में 1-1 से बराबरी पर रोककर थाम दिया। ब्राजील की तरफ से एडेर मिलिताओ ने 37वें मिनट में हेडर से गोल किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। इक्वाडोर के लिए एंजेल मेना ने 53वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। मेजबान ब्राजील इस मैच में नेमार, डिफेंडर थिएगो सिल्वा और स्ट्राइकर गैब्रियल जीसस के बिना उतरा था। इस ड्रॉ से इक्वाडोर ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा गया। जहां उसका सामना अर्जेंटीना से हो सकता है। ब्राजील पहले ही ग्रुप में अपना शीर्ष स्थान सुरक्षित कर चुका था जिससे कोच टिटे ने टीम में बदलाव किए। ब्राजील क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे या चिली का सामना कर सकता है। 

क्रोएशिया को हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में 
स्पेन ने अतिरिक्त समय तक खिंचे मुकाबले में क्रोएशिया को 5-3 से शिकस्त देकर यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व कप के उपविजेता क्रोएशिया के मिस्लाव (85वें मिनट) और मारियो पासलिक (90+2वें मिनट) ने अंतिम पांच मिनट में गोल कर मैच को अतिरिक्त समय तक पहुंचाया। क्रोएशिया के लिए एक गोल आत्मघाती रहा जो स्पेन के गोंजालेज ने 20वें मिनट में किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी। तीन बार के चैंपियन स्पेन के लिए पाब्लो साराबिया (38वें मिनट), सीजर (57वें मिनट), फेरान टोरेस (76वें मिनट), अल्वारो मोराता (100वें मिनट) और मिकेल (103वें मिनट) ने गोल किए। यह मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे रोमाचक मुकाबला रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें