फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, ऐसी खबर की गई पोस्ट

Wed, 23 Aug 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
बार्सिलोना क्लब का अकाउंट - फोटो : twitter
विज्ञापन
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के लिए अगस्त महीना अच्छा नहीं बीत रहा है। नेमार का पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में रिकॉर्ड ट्रांसफर के बाद क्लब को पांच दिनों के अंदर सुपरकोपा डी एस्पाना के दो चरणों में प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड के खिलाफ शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन


अब बुधवार की सुबह बार्सिलोना क्लब का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। हैकर ग्रुप ने स्पेन के दिग्गज क्लब के ट्विटर अकाउंट पर नियंत्रण हासिल करने के बाद मस्तीभरे फर्जी ट्रांसफर न्यूज पोस्ट की। आवरमाइन नाम के ग्रुप ने न्यूज पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि पेरिस सेंट जर्मेन से एंजेल डी मारिया को बार्सिलोना ने खरीद लिया है। इसके बाद एक और पोस्ट करके यूजर्स को #एफसीबीहैक का हैशटैग ट्रेंडिंग बनाने के लिए मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें : ब्राजील के फुटबॉलर नेमार ने 222 मिलियन यूरो के करार के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हैकर्स से जूझने के बाद बार्सिलोना ने आखिरकार वापस अपने अकाउंट पर नियंत्रण पाया और घोषणा की है कि उनका ट्विटर पेज हैक हुआ था। क्लब ने फैंस से धैर्य रखने की गुजारिश भी की और साथ ही कहा कि जल्द ही इस दिक्कत को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्सिलोना क्लब ने ऐसी सफाई दी

बार्सिलोना अकाउंट - फोटो : twitter
क्लब ने बुधवार को पोस्ट किया, 'हमारा अकाउंट हैक हो गया था। हम इस दिक्कत को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। आपके धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।'

Our accounts have been hacked tonight.
We’re working to solve the problem as soon as possible.
Thanks for your patience.— FC Barcelona (@FCBarcelona) August 23, 2017


आवरमाइन को कई हाई प्रोफाइल अकाउंट हैक करने के लिए जाना जाता है। बार्सिलोना क्लब से पहले इस ग्रुप ने नेटफ्लिक्स, WWE, HBO और गेम ऑफ थ्रोंस के ट्विटर अकाउंट हैक किए हैं। इसके अलावा वो सीएनएन के फेसबुक अकाउंट के अलावा भी कई अकाउंट हैक कर चुका है। 

बार्सिलोना क्लब का अकाउंट तब हैक हुआ जब उन्होंने नेमार के अनुबंध के उल्लंघन पर 10 मिलियन डॉलर की मांग की घोषणा की। नेमार को इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के पीएसजी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड 222 मिलियन यूरो में अपने साथ जोड़ा। नेमार ने 2016 तक के लिए बार्सिलोना से पांच साल का करार किया था, लेकिन उन्होंने तब क्लब छोड़ा जब पीएसजी ने बायआउट क्लॉज की मदद से उन्हें अपने साथ जोड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें