फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के जादू ने फिर दिलाई बार्सिलोना को खिताबी जीत

Mon, 01 Jun 2015 01:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर लियोनल मेसी के जादुई खेल की लहर पर सवार होकर बार्सिलोना ने एक और खिताब अपनी झोली में डाला। इस दिग्गज टीम ने शनिवार देर रात हुए फाइनल में एथलेटिक बिल्बाओ को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराकर 27वीं बार कोपा डेल रे फुटबॉल कप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इस सत्र का बार्सिलोना का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले सितारों से सजी यह टीम ला लीगा का खिताब अपने नाम कर चुकी है। बार्सिलोना को अब बर्लिन में 6 जून को चैंपियंस लीग का फाइनल भी खेलना है, जिसमें उसकी भिड़ंत जुवेंट्स से होगी।

अगर कोच लुइस एनरिक्स की टीम चैंपियंस लीग भी जीतती है तो यह इस क्लब के इतिहास में महज दूसरा मौका होगा, जब वह सत्र के तीनों खिताब अपने नाम करने में सफल रहेगी।
विज्ञापन


मैच शुरू हुए अभी नौ मिनट ही बीते थे कि बार्सिलोना के ब्राजीली खिलाड़ी नेमार ने विपक्षी टीम का गोलपोस्ट भेद दिया, लेकिन रेफरी ने इसे ऑफसाइड करार दिया। हालांकि इसके बाद दर्शकों ने 20वें मिनट में मेसी के पैर से निकला जो गोल देखा वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।

मेसी ने गेंद पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए पहले माइकल बेलेनजियागा को चकमा दिया और फिर माइकल रिको को। और उसके बाद बेनेट एटजेबकारिया और लोपोर्टे को भी अकेले दम पर छकाते हुए मेसी हेरीरिन के सामने पहुंच गए, जो अपनी टीम के बाकी खिलाड़ियों की ही तरह असहाय से होकर मेसी को गोल करते हुए देखते रह गए।

यह गोल उतना ही खूबसूरत और उच्च स्तर का था, जितने कि मेसी के बार्सिलोना के लिए इससे पहले किए गए कुल 410 गोल रहे हैं। हाफ टाइम से ठीक नौ मिनट पहले नेमार ने बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद एक बार फिर मेसी का जादू देखने को मिला, जिन्होंने 74वें मिनट में अपना मैच का दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। बिल्बाओ के लिए एकमात्र गोल मैच खत्म होने से 17 मिनट पहले इनाकी विलियम्स ने किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें