फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा में जीत के साथ बार्सिलोना टॉप पर बरकरार

Sun, 13 Mar 2016 05:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ला लीगा के तहत खेले गए एक मुकाबले में गेटाफे को रौंदकर अंकतालिका में शीर्ष स्‍थान कायम रखा है।
विज्ञापन


बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने ला लीगा के तहत खेले गए एक मुकाबले में गेटाफे को 6-0 से रौंद दिया। इस जीत से बार्सिलोना के 29 मैचों से 75 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर है।

एटलेटिको 67 अंकों के साथ दूसरे जबकि रियल मैड्रिड 60 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। गेटाफे की ओर से एंटोनियो जुआन रोड्रिगेज ने मैच के आठवें मिनट में आत्मघाती गोल कर डाला जिसकी वजह से बार्सिलोना को शुरुआती बढ़त मिल गई।
विज्ञापन


इसके बाद अल हदादी मुनीर ने 19वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना की बढ़त को दोगुनी कर दी। जूनियर नेमार ने 32वें और 51वें मिनट में दो गोल किए।

बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने 40वें जबकि अर्दा तुरान ने 57वें मिनट में गोल किए। गेटाफे की यह नौ मैचों मं आठवीं हार है। गेटाफे रेलीगेशन जोन से एक अंक ऊपर है।
विज्ञापन


साउथैम्पटन ने स्टोक सिटी को हराया
साउथैम्पटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत खेले गए एक मुकाबले में स्टोक सिटी को 2-1 से शिकस्त दी। साउथैम्पटन की ओर से ग्राजियानो पेले ने 11वें और 30वें मिनट में दो गोल किए जबकि स्टोक की ओर से मार्को अर्नोटविक ने 52वें मिनट में गोल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें