मौजूदा ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना का यूरोपीय चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में सामना मैनचेस्टर यूनाईटेड से होगा। यूईएफए ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के ड्रॉ घोषित किए।
बार्सिलोना ने अपने नॉकआउट में लियोन को, जबकि यूनाईटेड ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को शिकस्त दी थी। इंग्लिश प्रीयिमर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी की भिड़ंत टोटेनहम से होगी।
पिछले मुकाबले में स्पेनिश दिग्गज रियल मैड्रिड को हराकर टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली नीदरलैंड्स की अजाक्स की टक्कर इटली लीग की चैंपियन जुवेंटस से होगी। लिवरपूल के सामने एफसी पोर्टो से होगा।