फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना ने पहली बार डब्ल्यूसीएल खिताब जीता, फाइनल में चेल्सी को 4-0 से हराया

Mon, 17 May 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोटेनबर्ग

सार

  • बार्सिलोना ने पहली बार डब्ल्यूसीएल खिताब जीता
  • फाइनल में चेल्सी को 4-0 से हराया
  • बार्सिलोना ने आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना ने चेल्सी को 4-0 से हराकर पहली बार डब्ल्यूसीएल का खिताब अपने नाम किया। बार्सिलोना ने मैच शुरू होने के 32वें सेकंड में बढ़त हासिल करने के बाद आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा।

विज्ञापन


बार्सिलोना ने आत्मघाती गोल से खाता खोला और फिर 36 मिनट के अंदर स्कोर 4-0 कर दिया और इसे आखिर तक बरकरार रखा। बार्सिलोना स्पेन का पहला क्लब है, जिसने डब्ल्यूसीएल खिताब जीता। अभी तक इस पर सात बार के चैंपियन लियोन का दबदबा रहा था। इससे पहले बार्सिलोना 2019 में फाइनल में पहुंचा था लेकिन तब लियोन ने उसे 4-1 से हरा दिया था।



पहली बार फाइनल में खेल रही चेल्सी की टीम मिडफील्डर मेलेनी लियोपोल के आत्मघाती गोल से दबाव में आ गई। अलेक्सिया पुतेलास ने 14वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर बार्सिलोना को 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


इसके सात मिनट बाद आइताना बोनमाती को गोलमुख के करीब गेंद मिली जिसे उन्होंने जाली में डालने में गलती नहीं की। कारोलिन ग्राहम हेनसन ने 36वें मिनट लिएकी मर्टन्स के खूबसूरत पास पर चौथा गोल किया। बार्सिलोना ने क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर सिटी और सेमीफाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को हराया था। पीएसजी ने इससे पहले लियोन को हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें