फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की और इटली के मुकाबले से होगा यूरो 2020 का आगाज, 24 टीमों को छह ग्रुपों में बांटा गया

Mon, 02 Dec 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूरो कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इटली और तुर्की के मुकाबले के साथ यूरो कप फुटबॉल चैंपियनशिप 2020 का आगाज होगा। एक माह तक चलने वाली यह चैंपियनशिप अगले साल 12 जून से 12 जुलाई तक यूरोप के 12 शहरों में खेली जाएगी। इसमें कुल 24 टीमें भाग लेंगी जिन्हें जिन्हें चार-चार के छह ग्रुपों में बांटा गया है।

विज्ञापन


दो पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांस और जर्मनी को मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल के साथ ग्रुप एफ में रखा गया है। इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। हंगरी, रोमानिया, आइसलैंड और बुल्गारिया की टीमें ग्रुप एफ में अंतिम स्थान पाने के लिए मुकाबला करेंगी। इन चार टीमों में से विजेता टीम 16 जून को बुडापेस्ट में पुर्तगाल के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप डी में इंग्लैंड, क्रोएशिया, चेक गणराज्य की टीमें शामिल हैं।

गैरेथ साउथगेट के मार्गदर्शन वाली इंग्लैंड की टीम 14 जून को क्रोएशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी।  

विज्ञापन

छह ग्रुप और 24 टीमें

ग्रुप ए: इटली, स्विट्जरलैंड, तुर्की, वेल्स।
ग्रुप बी: बेल्जियम, रूस, डेनमार्क, फिनलैंड। 
ग्रुप सी: यूक्रेन, नीदरलैंड, आस्ट्रिया, तय नहीं। 
ग्रुप डी: इंग्लैंड, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, तय नहीं।
ग्रुप ई: स्पेन, पोलैंड, स्वीडन, तय नहीं।
ग्रुप एफ: पुर्तगाल, फ्रांस, जर्मनी, तय नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें