अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और बार्सिलोना फॉरवर्ड लियोनल मैसी ने 700 मिलियन यूरो का एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 30 वर्षीय मैसी का यह डील 2020-21 तक का है। उन्होंने यह डील बार्सिलोना क्लब के प्रेसिडेंट जोसेप मारिया बार्टोमू के साथ किया है। गौरतलब है कि 13 साल की उम्र में क्लब में शामिल होने के बाद से मेसी ने बार्सिलोना को आठ स्पेनिश लीग और चार बार चैंपियंस लीग का खिताब जीताने में मदद की है।
बता दें कि मैसी की पिछली डील अगले साल समाप्त हो जाएगी। इसलिए उन्होंने इस डील को साइन किया है। मैसी को शुक्रवार को यूरोप लीग के आखिरी सत्र में सर्वाधिक स्कोर करने के लिए चौथी बार गोल्डन शू अवार्ड से सम्मानित किया गया। मैसी ने स्पेनिश लीग में 37 गोल स्कोर किए थे। मैसी ने क्लब के लिए 602 मैचों में 523 गोल किया है।
पढ़ेंः- स्टार फुटबॉलर मेसी पर लगा मनमानी का आरोप, खुद ही तय किए खिलाड़ी और कोच
उन्होंने माना कि वह अब अपने क्लब के लिये खेलने में और भी रोमांच महसूस करते हैं। क्लब ने एक बयान में कहा, 'मेसी ने अभी भी बहुत कुछ दिया है। बार्सिलोना प्रशंसकों के लिए उनका प्रदर्शन बेमिसाल है और यह जारी रहेगा'।
मैसी ने चौथी बार यह सम्मान मिलने पर कहा, 'मैंने खुद को कभी फारवर्ड नहीं माना। मैं सौभाग्यशाली हूं कि गोल कर पा रहा हूं। मैंने पिच पर और पिच के बाहर काफी विकास किया है। मैं समय के साथ बेहतर हो रहा हूं और मैंने अपने खेल में भी काफी सुधार किया है तथा मुझे खेलने में पहले से अधिक मजा आने लगा है।'