रियल मैड्रिड ने एटलेटिको मैड्रिड को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। इस डॉ से जिनेदिन जिदान की टीम तालिका में भी 15 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। एटलेटिको और ग्रेनाडा के एक समान 14-14 अंक हैं लेकिन गोल अंतर से ग्रेनाडा दूसरे और एटलेटिको तीसरे नंबर पर है। ग्रेनाडा ने एक अन्य मैच में लेगानेस को 1-0 से मात दी।
नेमार के एकमात्र गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन में बोर्डिओक्स को 1-0 से मात दी। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद ब्राजील के नेमार ने 70वें मिनट में खाता खोला। इस जीत से पीएसजी तालिका में 18 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। कलियान म्बापे इस सत्र में पहली बार पीएसजी के लिए खेले।