फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के बिना उतरी बार्सिलोना ने दिखाया दम, इंटर मिलान को 2-0 से हराया

Thu, 25 Oct 2018 07:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
barcelona
विज्ञापन

बार्सिलोना ने अपने चोटिल स्टार लियोनल मेसी के अनुपस्थिति के बावजूद चैंपियंस लीग फुटबॉल में इंटर मिलान को 2-0 से हरा दिया। हाथ में फ्रेक्चर के कारण मेसी तीन सप्ताह के लिए टीम से बाहर हैं और बार्सिलोना को अगला मैच रविवार को रियल मैड्रिड से खेलना है।

विज्ञापन


इस जीत से बार्सिलोना ने अंतिम 16 में जगह भी लगभग पक्की कर ली है। उसके तीन मैचों में नौ अंक है और वह ग्रुप बी में शीर्ष पर है। बार्सिलोना के लिए ब्राजील के राफिन्हा ने पहला गोल दागा जबकि अल्बा ने दूसरा गोल किया। मेसी की अनुपस्थिति में लुईस सुआरेज, आर्थर, फिलिप कोटिन्हों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

टीम  ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गई है।  राफिन्हा पांच महीने पहले लोन पर इंटर के लिए खेल रहे थे। उन्हें मेसी की जगह शामिल किया गया था। ओसमेने डेम्बेले का खेलना तो तय ही था। कोटिन्हो पांच साल इंटर मिलान के लिए खेल चुके हैं। राफिन्हा ने सुआरेज के साथ मिलकर कई अच्छी हलचलें पैदा की। कोटिन्हो के पास भी मौका था लेकिन वह उसे भुना नहीं सके। 
विज्ञापन


दर्शकों में मौजूद थे मेसी : इस मैच में मेसी अपने बेटे थियागो के साथ दर्शक दीर्घा में बैठे थे। जैसे ही मैच शुरू हुआ दर्शकों ने मेसी-मेसी का शोर मचाना शुरू कर दिया था। मेसी उस समय 22 साल के थे, जब बार्सिलोना ने उनके बगैर इंटर मिलान से खेला था। आठ साल पहले सेमीफाइनल में 3-2 की जीत जोस मौरिन्हो के कॅरिअर की बड़ी विजय में शामिल रही है।

09: अंक हो गए हैं बार्सिलोना के चैंपियंस लीग के तीन मैचों में 

03: हफ्ते के लिए बाहर हैं चोटिल सुपरस्टार लियोनल मेसी 

विज्ञापन

मारिया ने पीएसजी को हार से बचाया 

चैंपियंस लीग के अन्य मुकाबले में पीएसजी ने नेपोली के साथ 2-2 से ड्रा खेला। एंजेल डी मारिया ने इंजरी टाइम में गोल कर पीएसजी को हार से बचा लिया। कोच थामस टचेल भी मानते हैं कि उनकी टीम में अभी बेहद सुधार की जरूरत है। पीएसजी की टीम नेपोली से एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर है।

नेमार, काइलिन म्बापे और एडिनसन कवानी जैसे खिलाड़ियों से सजी पीएसजी की अग्रिम पंक्ति को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। लोरेंजो ने 29वें मिनट में नेपोली को बढ़त दिलाई लेकिन मारियो रुई के आत्मघाती गोल से 61 वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। ड्राइस मर्टेंस ने 77वें मिनट में फिर नेपोली को 2-0 से आगे कर दिया था मारिया के अंतिम क्षणों में पीएसजी को बराबरी का अंक दिला दिया। 

लिवरपुल के लिए सालाह के 50 गोल पूरे 

मिस्र के मोहम्मद सालाह ने लिवरपुल के लिए अपना 50वां गोल कर दिया। उनके दो गोलों की मदद से पांच बार की चैंपियन ने रेड स्टार बेलग्रेड को एंफील्ड में 4-0 से हरा दिया। पिछले चार मैचों से सालाह गोल नहीं कर पा रहे थे। ग्रुप सी में जुर्गेन क्लोप की लिवरपुल ग्रुप में शीर्ष पर चल रही है। सालाह ने कहा कि हमें लग रहा था कि यह मैच कड़ा रहेगा। हम महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल करने में सफल रहे। राबर्टो फिरमाने और सैडियो माने ने लिवरपुल के बाकी दो गोल किए। 

65: मैच खेले हैं अब तक सालाह ने लिवरपुल के लिए जिसमें उन्होंने सबसे तेजी से 50 गोल पूरे किए हैं 

03: मुकाबले खेले हैं लिवरपुल ने जिसमें उसे दो जीत हासिल हुई हैं 


मोहम्मद सालाह, लिवरपुल ने कहा, 'मैं लिवरपुल के लिए 50 गोल करके बेहद खुश हूं। मुझे इस पर बड़ा नाज है। उम्मीद है कि इसी तरह गोल कर टीम की जीत में योगदान करता रहूंगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें