फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी से चूके बार्सिलोना-एटलेटिको

Mon, 21 Oct 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड ने 45 साल पुराने एक रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब पहुंचकर भी मौका गंवा दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मालगा को 2-0 से हराते हुए रीयल मैड्रिड स्पेनिश लीग ला लीगा टूर्नामेंट में शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बेहद करीब आ गई है। वह बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के बाद तीसरे स्थान पर है।

1968-69 में ला लीगा के शुरुआती चरण में रीयल मैड्रिड ने लगातार नौ मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

बार्सिलोना को ओसासना के साथ मुकाबले को गोलरहित खत्म करना पड़ा। जबकि एटलेटिको मैड्रिड को एस्पानयोल के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

आत्मघाती गोल से मिली हार
एटलेटिको टीम इस सत्र में स्पेन और बाहर खेले अपने 12 मैचों में विजेता रही है। लेकिन उसे एस्पानयोल के खिलाफ मुकाबले में आत्मघाती गोल से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


बार्सिलोना ने इस मैच से पूर्व ला लीगा के पिछले 64 मुकाबलों में गोल किए थे लेकिन ओसासना ने हर मैच में गोल करने के उनके रिकॉर्ड पर ब्रेक लगा दिया।

बार्सिलोना के सुपर स्टार लियोन मेस्सी इस मैच में अंतिम 22 मिनटों के लिए ही मैदान पर उतरे थे।  

रीयल मैड्रिड ने मालगा को 2-0 से हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है और वह शुरुआती चरण में सर्वाधिक मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन


शीर्ष पर बार्सिलोना
हालांकि बार्सिलोना की टीम अभी भी लीग में पहले स्थान पर बनी हुई है। बार्सिलोना ने नौ मैचों से आठ में जीत दर्ज की है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड ने भी शुरुआती आठ मैचों में जीत हासिल की है।

रीयल मैड्रिड को नौ मुकाबले में से एक में हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने सात मैच जीते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें