भारतीय फुटबॉल टीम 19 नवंबर को नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी।
अखिल भारतीय फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को भारतीय टीम फिलिपींस के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।
अक्टूबर में फीफा के अनुसार भारत वर्ल्ड रैंकिंग में 154वें नंबर पर है जबकि नेपाल 165वें स्थान पर है।
भारत और नेपाल के बीच 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इसमें भारत ने नौ मैच जीते हैं जबकि नेपाल ने तीन मैच जीते हैं और दो मैच ड्रा रहे हैं।