मेसी पत्नी एंटोनेला और बेेटे सिरो (बाएं से), मातियो और टियागो के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मेसी ने 13 साल में सातवां खिताब जीता
पिछले 13 साल में मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021*) ने 7 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। कुल मिलाकर मेसी और रोनाल्डो ने पिछले 13 साल में 12 बार यह खिताब आपस में बांटा है। 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने यह पुरस्कार जीता था।
अर्जेंटीना को बनाया था अमेरिकन चैंपियन
इस साल मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका यानी अमेरिका का चैंपियन भी बनाया था। जुलाई में हुए फाइनल में उनकी टीम ने ब्राजील को हराया था। नए क्लब पीएसजी से जुड़ने के बाद मेसी ने 11 मैचों में चार गोल और तीन असिस्ट ही किए हैं, लेकिन अपनी टीम को कई अहम मौकों पर मैच जिताए हैं। मेसी ने बीते सत्र में बार्सीलोना के लिए 30 गोल दागे थे।
लेवानडॉस्की दूसरे और रोनाल्डो छठे स्थान पर
फाइनल सेरेमनी में लियोनल मेसी पहले स्थान पर रहे। वहीं, लेवानडॉस्की दूसरे और इटली और कल्ब चेल्सी से खेलने वाले जॉर्जिन्हो तीसरे स्थान पर रहे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो छठे स्थान पर रहे। मेसी को बार्सिलोना में उनके पूर्व साथी लुईस सुआरेज ने ट्रॉफी थमाई। दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। समारोह में मेसी की पत्नी एंटोनेला भी पहुंची थीं। साथ ही दोनों के तीन बच्चे टियागो, मातियो और सिरो भी पहुंचे थे। मेसी को अवॉर्ड दिए जाने के बाद पेरिस के एफिल टावर पर लाइटिंग भी की गई।
मेसी ने बार्सिलोना के लिए 672 गोल दागे
अर्जेंटीना के लिए मेसी अब तक 158 मैचों में 80 गोल दाग चुके हैं। वहीं, क्लब करियर में वह पीएसजी के अलावा बार्सिलोना से खेल चुके हैं। बार्सा के लिए उन्होंने 778 मैचों में 672 गोल दागे। बार्सिलोना से खेलते हुए वह चार बार चैंपियंस लीग का खिताब और 10 बार स्पैनिश कप जीत चुके हैं। इसके अलावा मेसी ने एक बार बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर का अवॉर्ड भी जीता है।
मेसी के जीतने के बाद बेटे टियागो का रिएक्शन कुछ ऐसा था
- फोटो : सोशल मीडिया