मैच का पहला हमला दूसरे ही मिनट में मेजबान टीम ने किया। मार्टिन डियाज के पास पर प्रणय हल्धर ने बॉक्स के अंडर से एक तेजतर्रार शॉट लिया लेकिन पुणे के गोलकीपर कमलजीत सिंह सतर्क थे।
एटीके के कप्तान लेंजारोते ने 12वें और 18वें मिनट में अच्छे मूव बनाए लेकिन वह कमलजीत को छका नहीं सके। अरिंदम भट्टायार्च ने 20वें मिनट में पुणे का हमला नाकाम किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी और मध्यांतर तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था।
दूसरे हाफ में एटीके ने 52वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाया। लेंजारोते ने एवर्टन सांतोस को एक पास दिया लेकिन वह गोल कर पाते इससे पहले ही गोलकीपर कमलजीत गेंद अपने कब्जे में ले ली।
एटीके ने इसके बाद भी लगातार हमला किए और उसे आखिर में 82वें मिनट में बढ़त बनाने का मौका मिला जब वियरा ने जयेश के पास पर हेडर से गोल दागा। इनपुट-भाषा