फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखाई नाराजगी, वर्ल्ड टीम से बाहर हुए तो ले लिया संन्यास

Tue, 13 May 2014 06:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप फुटबॉल के लिए चयनित इंग्लैंड की टीम में अपना नाम नहीं देखने से चकित चेल्सी के लेफ्ट बैक एशले कोले ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन


33 वर्षीय कोले ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "टीम के मैनेजर ने मुझे फोन किया था। मैं उनसे सहमत हूं कि टीम में युवा खिलाड़ियों को होना चाहिए। हमारी टीम और मैनेजर दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली हैं और मैं केवल उन्हें शुभकामना ही दे सकता हूं। मैं एक सच्चे समर्थक के रूप में उनका उत्साहवर्धन करूंगा।"

इंग्लैंड टीम के मैनेजर रॉय हॉजसन ने सोमवार को वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम घोषित की।

मैनचेस्टर सिटी ने जीता ईपीएल खिताब

समीर नसरी और कप्तान विंसेंट कंपानी के गोलों से मैनचेस्टर सिटी ने वेस्टहैम यूनाइटेड को 2-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग में पिछले तीन सत्र में अपना दूसरा खिताब जीत लिया।

लीवरपूल ने न्यूकासल के खिलाफ पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए 2-1 से जीत हासिल की लेकिन वह मैनचेस्टर सिटी को खिताब जीतने से नहीं रोक पाई।

मैनचेस्टर सिटी की टीम 86 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। लीवरपूल 84 अंकों साथ दूसरे और चेल्सी 82 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खिताब के लिए भिड़ेंगे एटलेटिको-बार्सिलोना

मैड्रिड में एटलेटिको मैड्रिड और गत चैंपियन बार्सिलोना की टीमें रविवार को अपने-अपने मैच ड्रॉ खेलने के बाद अब अगले सप्ताह नोऊ कैंप में ला लीगा खिताब के लिए भिड़ेंगी, जबकि रियल मैड्रिड सेल्टा वीगो से 0-2 से हारकर खिताब की होड़ से बाहर हो गई।

एटलेटिको की टीम मलागा के खिलाफ जीतकर खिताब की हकदार बन सकती थी लेकिन उसे 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। दूसरी ओर बार्सिलोना की टीम को एल्चे ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

चोट के कारण बाहर हुए अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना उतरी रियल की टीम को 0-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में अब केवल एक मैच शेष रह गया है और एटलेटिको की टीम 89 अंकों के साथ पहले और बार्सिलोना की टीम 86 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। मैड्रिड की टीम 84 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और खिताब की होड़ से बाहर हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें