लिवरपूल और आर्सनल के बीच होने वाला इंग्लिश लीग कप सेमीफाइनल स्थगित कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को यह मुकाबला खेला जाना था लेकिन लिवरपूल क्लब के खिलाड़ियों और स्टॉफ के कोरोना संक्रमित होने की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लिवरपूल और आर्सनल के बीच होने वाला इंग्लिश लीग कप सेमीफाइनल स्थगित कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को यह मुकाबला खेला जाना था लेकिन लिवरपूल क्लब के खिलाड़ियों और स्टॉफ के कोरोना संक्रमित होने की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने टीम में कोरोना संक्रमण के मामले आने के कारण आर्सनल के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को स्थगित करने का अनुरोध किया था। इससे पहले खिलाड़ियों और स्टॉफ के बीच कोरोना के नए मामले आने से पहला अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा लिवरपूल के कई खिलाड़ी चोटों से प्रभावित हैं और सादियो माने तथा मोहम्मद सालाह अफ्रीकी कप आफ नेशंस खेलने जा चुके हैं जिससे टीम के पास खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है ।
लिवरपूल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'खिलाड़ियों और कर्मचारियों के बीच कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण क्लब के के स्थगन के अनुरोध को ईएफएल ने स्वीकार कर लिया है।'