फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर लीगः आर्सेनल और चेल्सी का मुकाबला ड्रॉ

Wed, 25 Dec 2013 05:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्सेनल ने चेल्सी से गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद प्रीमियर लीग फुटबॉल में शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया।
विज्ञापन


चेल्सी को पहले हाफ में गोल करने का मौका मिला लेकिन फ्रेंक लैंपार्ड का शॉट क्रासबार से टकरा गया। आर्सेनल अंक तालिका में गोल औसत के आधार पर लीवरपूल से पीछे और चौथे स्थान पर काबिज चेल्सी से दो अंक आगे हैं।

बार्सिलोना ने इनिएस्ता का करार बढ़ाया
स्पेन के अंतरराष्ट्रीय स्टार आंद्रेस इनिएस्ता ने एफसी बार्सिलोना के साथ नया करार किया है। इसके तहत वह 2018 तक क्लब को अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के प्रमुख सांद्रो रोसेल ने इस बाबत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 2010 वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के लिए विजयी गोल दागने वाले इनिएस्ता का करार 2015 तक समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन


इनिएस्तान ने 12 साल की उम्र में 1996 में बार्सिलोना के साथ करार किया था।

काका के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं स्कोलारी
मिलान। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच लुइज फिलिप स्कोलारी ने कहा है कि वह इंटर मिजान और एसी मिलान के बीच हुए अहम मुकाबले के दौरान ब्राजीली स्टार काका के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं।

स्कोलारी खासतौर पर काका का प्रदर्शन देखने के लिए सैन सिरो पहुंचे थे। इस मुकाबले में इंटर मिलान को 1-0 से जीत मिली।

इंटर मिलान के लिए विजयी गोल रोड्रिगो पालासियो ने दागा जबकि एसी की ओर से काका कोई कमाल नहीं कर सके।

मुंतारी पर तीन मैचों का प्रतिबंध
इटली के प्रमुख क्लब एसी मिलान के मिडफील्डर सुले मुंतारी पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इंटर मिलान के साथ खेले गए इटालियन लीग मुकाबले के दौरान मुंतारी को मैदान में झड़प के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
विज्ञापन


घाना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 29 साल के मुंतारी को रावको कुमानोविक के साथ मैदान में झड़प का दोषी पाया गया और फिर उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। एसी मिलान वह मैच 0-1 से हार गया था।

इस प्रतिबंध के बाद मुंतारी इटालियन लीग में क्लब के लिए अटालांटा, सासुलो और वेरोना के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें