फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi: फुटबॉल प्रेमियों को लगा झटका, केरल दौरे पर नहीं आएगी मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना टीम

Mon, 04 Aug 2025 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा कि अर्जेंटीना की टीम ने उन्हें बताया कि उन्हें इस साल अक्तूबर में राज्य का दौरा करने में परेशानी हो रही है, लेकिन प्रायोजक ने जवाब दिया कि हमें केवल अक्तूबर के महीने में इस दौरे में रुचि है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Instagram @LeoMessi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का केरल दौरा रद्द हो गया है। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने सोमवार को बताया कि मेसी और उनकी टीम इस दौरे पर नहीं आएंगे। भारतीय प्रशंसकों को मेसी को भारत की जमीन पर खेलते देखने का बेहद इंतजार था, लेकिन इस खबर से उन्हें झटका लगा है। 
विज्ञापन


इससे पहले अब्दुर्रहमान ने जोर देकर कहा था कि सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम राज्य का दौरा करेगी और प्रायोजक ने पहले ही इस दौरे के लिए मैच फीस का भुगतान कर दिया है। उन्होंने हालांकि सोमवार को पत्रकारों से कहा कि अर्जेंटीना की टीम ने उन्हें बताया कि उन्हें इस साल अक्तूबर में राज्य का दौरा करने में परेशानी हो रही है, लेकिन प्रायोजक ने जवाब दिया कि हमें केवल अक्तूबर के महीने में इस दौरे में रुचि है।

अब्दुर्रहमान ने पहले कहा था कि टीम के इस साल अक्तूबर या नवंबर में आने की अधिक संभावना है। उन्हें कहा था कि टीम को राजकीय अतिथि के रूप में माना जाएगा, जिनकी सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें