फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चला मेसी का जादू, क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना

Thu, 03 Jul 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में लगातार तीन मैच जीतकर नाकआउट दौर में पहुंचने वाली अर्जेंटीना टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए नाकआउट दौर में स्विट्जरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


अर्जेंटीना भले ही यह मैच जीत गई हो लेकिन स्विस टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उतार-चढ़ाव भले ही इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।

इंजुरी टाइम में भी जब कोई टीम गोल नहीं कर सकी तब मैच अतिरिक्त समय में गया। अतिरिक्त समय में कप्तान मेसी अर्जंटीना टीम के लिए मसीहा बनकर उभरे।

अतिरिक्त समय खत्म होने में सिर्फ तीन मिनट बचे थे और तब तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। ऐसा लग रहा था की यह मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा।...लेकिन तभी अतिरिक्त समय के खत्म होने से सिर्फ दो मिनट पहले 118वें मिनट में कप्तान मेसी का जादू चला।
विज्ञापन


मेसी ने स्विस टीम के डिफेंस में सेंध लगाई और गेंद को अकेले ढकेलते हुए डी मारिया को पास दिया। डी मारिया ने कप्तान से मिले इस पास पर कोई गलती नहीं की और शानदार किक लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

इस गोल के होते ही अर्जेंटीना टीम के कैंप में खुशी की लहर दौड़ गई। 0-1 से पिछड़ने के बावजूद स्विस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और और तीन मिनट के इंजुरी टाइम में जबरदस्त पलटवार करने का पूरा प्रयास किया।

इजुंरी टाइम के पहले मिनट में स्विस टीम को कॉर्नर पर गोल करने का बेहतरीन मौका मिला। इस कॉर्नर पर डीजेमेली ने शानदार हेडर मारा लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और गोलपोस्ट के पोल से टकरा गई। एक मिनट बाद ही मैच खत्म होने के अंतिम मिनट में स्विस टीम को बराबरी करने का आखिरी मौका फ्री किक के जरिए मिला।

इस फ्री किक पर हिट लगाई शाकिरी ने, लेकिन वह इस फ्री किक का फायदा नहीं उठा सके और गेंद गोलपोस्ट से बाहर निकल गई। इस फ्री किक के बेकार जाते ही स्विस टीम निराशा में डूब गई जबकि अर्जेंटीना खिलाड़ी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें