फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माराडोना के निधन के बाद पुलिस ने उनके निजी डॉक्टर के घर और क्लीनीक की तलाशी ली

Mon, 30 Nov 2020 09:40 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, ब्यूनस आयर्स
विज्ञापन
डिएगो माराडोना
विज्ञापन

अर्जेंटीना पुलिस ने फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना के निधन की जांच में उनके निजी डॉक्टर के घर और क्लीनीक की तलाशी ली। पत्रकारों ने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर लियोपोल्डो लुके के कार्यालय के दरवाजे पर कई पुलिस अधिकारियों को तैनात देखा।

विज्ञापन


सान इसिद्रो वकील के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार कोर्ट के जांचकर्ता माराडोना के संबंधियों के बयान ले रहे हैं। वकील माराडोना को बुधवार को उनके निधन से पहले मिली चिकित्सा की जांच कर रहे हैं कि इसमें कोई लापरवाही तो नहीं हुई। बयान के अनुसार जांचकर्ता माराडोना के चिकित्सा रिकार्ड हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

माराडोना का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया गया जिसमें केवल दो दर्जन भर लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि उनका ब्यूनस आयर्स में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें