फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे मेसी, क्रोएशिया के खिलाफ अर्जेंटीना का आज अहम मुकाबला

Thu, 21 Jun 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले मैच में ड्रा से आहत अर्जेंटीना की टीम अपने कप्तान लियोनल मेसी की बदौलत गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ ग्रुप विश्व कप के ग्रुप डी के अहम मुकाबले में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। मेसी की शुरूआत हालांकि विश्व कप में अच्छी नहीं रही,  वह पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे, जिससे अर्जेंटीना ने आइसलैंड से 1-1 से ड्रा खेला।

विज्ञापन


इस नतीजे से अर्जेंटीना के इस विश्व कप में चुनौती पेश करने की काबिलियत पर भी संशय बन गया है जबकि पिछली बार चार साल पहले ब्राजील में वह फाइनल में पहुंची थी। अगर आज टीम को निराशाजनक परिणाम मिलता है तो टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो सकती है और यह 2002 विश्व कप की तरह ही होगा जिसमें उसे पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा था।

महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने आइसलैंड के नतीजे को 'शर्मनाक' बताया था और कोच जोर्गे सैमपाओली को चेताया था कि वह तरह के प्रदर्शन से अर्जेंटीना वापस नहीं जा पाएंगे। सबसे बड़ी निराशा मेसी के पेनल्टी शॉट से चूकने के अलावा 11 शॉट में असफल होने से हुई। विश्व कप में किसी खिलाड़ी द्वारा शॉट में असफल होने के मामले में वह इटली के लुईगी रिवा (1970) के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के फैंस हालांकि बार्सिलोना के इस स्टार खिलाड़ी के समर्थक हैं। स्ट्राइकर पाउलो डाईबाला ने कहा, 'हम सभी उसके साथ हैं, वह जानता है कि उसे किसी अन्य के अलावा हम सभी के समर्थन की जरूरत है। हम उसे हर क्षण मदद करने को तैयार हैं और निश्चित रूप से उसके साथ हैं।'

डिफेंडर क्रिस्टियन अनसाल्डी ने कहा कि आइसलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद मेसी का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा , ‘हम जानते हैं कि मेसी हमारी टीम का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे देश का।'

विज्ञापन

आइसलैंड के खिलाफ एक अंक के बावजूद अर्जेंटीना की टीम इस बात से प्रेरणा ले सकती है कि उसने 26 शॉट लगाए और 72 प्रतिशत समय गेंद पर कब्जा रखा। सैमपाओली के इस मैच में कई बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं जिसमें युवा फारवर्ड क्रिस्टियन पावोन को एंजेल डि मारिया की जगह उतारना भी शामिल है।

वहीं मिडफील्ड में पेरिस सेंट जर्मेन के गिजयोवानी लो सेल्सो और आक्रामक विकल्प मुहैया कर सकते हैं जो संभावित रूप से लुकास बिगलिया की जगह ही उतरेंगे। क्रोएशिया ने शुरुआती मैच में नाइजीरिया के खिलाफ 2-0 की जीत से अहम तीन अंक हासिल किए, लेकिन वहां जश्न का माहौल नहीं है क्योंकि टीम मैदान के बाहर कई समस्याओ से जूझ रही है।

हालांकि इन परेशानियों का प्रभाव टीम के प्रदर्शन पर नहीं दिखा और उम्मीद है कि कल उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं होगा जिसमें मेसी के बार्सिलोना के साथी इवान राकिटिच शामिल हैं। टूर्नामेंट में आने से पहले कप्तान लुका मोदरिच पर भ्रष्टाचार घोटाले में झूठी गवाही का आरोप लगा।

स्ट्राइकर निकोला कालिनिच पीठ की चोट के कारण रूस से चले गए और कोच ज्लाटको डालिच का कहना है कि शुरुआती एकादश से बाहर किए जाने पर उन्होंने स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरने से इनकार कर दिया था। टीमें विश्व कप में केवल एक बार 1998 में एक दूसरे से भिड़ी थी जिसमें अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की थी और टीम ने गोल्डन बूट विजेता डेवर सुकर को स्कोर करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें