फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबाल की बोली को हरी झंडी

Mon, 24 Sep 2012 11:41 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) को अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबाल की मेजबानी हासिल करने के लिए लगाई जाने वाली बोली को हरी झंडी दे दी है। खेल मंत्री अजय माकन की ओर से एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को सूचित किया गया है कि मंत्रालय वर्ष 2017 में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए फीफा को दावा पेश करने की मंजूरी देता है। इसके लिए मंत्रालय के अधिकारियों की दूसरे मंत्रालयों की अधिकारियों से बात हो गई है। उन्होंने भी इसे मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


माकन का कहना है कि मंत्रालय को खुशी होगी कि यह वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हो, जिससे देश में फुटबाल के भविष्य सुधरेगा। दरअसल फीफा भी चाहती है कि अंडर-17 वर्ल्ड कप भारत जैसे देश में आयोजित हो, जिससे यहां फुटबाल के पैर जमाए जा सकें। सूत्र बताते हैं कि एआईएफएफ को फीफा की ओर से संकेत मिलने के बाद ही उसने खेल मंत्रालय को इस वर्ष एक फरवरी को मेजबानी हासिल करने के लिए बोली लगाने का प्रस्ताव भेजा, जिसे अब मंजूरी दी गई है।

माकन ने भरोसा दिलाया है कि मेजबानी के संबंध में फीफा के किसी भी अधिकारी की यात्रा और मेजबानी को मंत्रालय का पूरा समर्थन दिया जाएगा। मेजबानी मिलने पर कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद देश में यह सबसे बड़ा आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें