एशियाई फुटबाल फेडरेशन अंडर-16 चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले में उज्बेकिस्तान ने भारत को 3-2 से हरा दिया। हालांकि भारत ने दो बार पिछड़ने के बावजूद बराबरी की लेकिन उज्बेकिस्तान की टीम आखिरकार जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत के उत्तम ने पहला गोल इनर बाक्स में मिले कार्नर पर किया जबकि दूसरा गोल राजा रावत के क्रास पर दागा। उज्बेकिस्तान के लिए ओदिलोव मुखिदीन, अब्दुललाएव इब्रोखिम और अब्दिगानियेव इल्होमजान ने गोल किए।