मोरक्को के जाहोऊ को रैफरी ने इसके लिए लाल कार्ड दिखाया जिसमें नार्थईस्ट यूनाईटेड ने 1-0 से जीत हासिल की। विज्ञप्ति के अनुसार, 'एआईएफएफ की समिति ने सीधे लाल कार्ड दिखाने की घटना की समीक्षा की जिसमें मुंबई सिटी एफसी का मिडफील्डर अहमद जाहोऊ शामिल था। उसने खिलाड़ी को चेताया है कि इस तरह की घटना के दोहराव से उन पर एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता के प्रावधानों के अनुसार कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।' उनके खिलाफ कोई और अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन लाल कार्ड दिखाने से वह एक मैच में नहीं खेलेंगे जो बुधवार को एफसी गोवा के खिलाफ होगा।