अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय फुटबॉल की दिग्गज टीम मोहन बगान और ईस्ट बंगाल को 2017-18 सत्र के लिये एएफसी लाइसेंस देने से मना कर दिया। आई-लीग चैम्पियंस ऐजल एफसी और बेंगलुरु एफसी को एएफसी लाइसेंस दिया गया।
गौरतलब है कि एएफसी और 2017-18 सत्र के लिए राष्ट्रीय लाईसेंस के लिए आठ क्लबों ने आवेदन किया था, जिसमें ऐजल एफसी, मोहन बगान, ईस्ट बंगाल, बेंगलुरू एफसी, शिलांग लाजोंग एफसी, र्चिचल ब्रदर्स, चेन्नई सिटी एफसी और मिनर्वा पंजाब एफसी शामिल है।
पढ़ेंः- U-17 विश्वकप: FIFA अध्यक्ष ने PM मोदी को दी सफल आयोजन की बधाई, लेकिन जताया अफसोस
एआईएफएफ ने कहा, 'क्लब लाइसेंसिंग समिति ने आवेदनों पर विचार करने के बाद एकमत से ऐजल एफसी और बेंगलुरु एफसी को एएफसी लाइसेंस देने का फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'समिति ने फैसला किया कि राष्ट्रीय क्लब टूर्नामेंट के लिये इन क्लबों से मिले आवेदनों पर फैसला निकट भविष्य में एक अन्य बैठक में लिया जाएगा।'