वहीं, बाईचुंग ने कहा, 'मेरे लिए यह काफी सम्मान की बात है कि लोग महसूस करते हैं कि मेरी यात्रा बड़े पर्दे पर उतारने के लायक है। मुझे यकीन है कि आनंद मेरी कहानी के लिए न्याय करेगें। मैं सिक्किम के एक छोटे से शहर से हूं, लेकिन भारत के लिए फुटबॉल खेलना मेरा एकमात्र सपना नहीं था। मैं हमेशा एक पेशेवर फुटबॉल क्लब का मालिक बनना चाहता था और मुझे लगता है कि यूनाइटेड सिक्किम के साथ मेरा सपना है।'
बाईचुंग ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि बायोपिक यथासंभव वास्तविकता के करीब हो। मैं लेखन प्रक्रिया के बारे में चिंतित था, लेकिन जिस क्षण मुझे पता चला कि आनंद को प्रशांत पांडे (सरकार, पूर्ण और रेड के लेखक) जैसे लेखक मिले हैं तो मुझे राहत मिली।'
बता दें कि भाग मिल्खा भाग, एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी, मैरी कॉम और सूरमा जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाई और इसे काफी सराहा गया था।