फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCON 2022: गत चैंपियन अल्जीरिया हुई उलटफेर का शिकार, 4 साल में पहली बार मिली हार

Tue, 18 Jan 2022 12:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुआला

सार

गत चैंपियन अल्जीरिया को अफ्रीकी नेशंस कप फुटबॉल में इक्वेटोरियल गिनी ने 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। गिनी के लिए स्पेन के पांचवीं श्रेणी में खेलने वाले एस्टेबान ओगियांग ने 70वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन अल्जीरिया को अफ्रीकी नेशंस कप फुटबॉल में इक्वेटोरियल गिनी ने 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। गिनी के लिए स्पेन के पांचवीं श्रेणी में खेलने वाले एस्टेबान ओगियांग ने 70वें मिनट में गोल दागा। इसके साथ ही अल्जीरिया का चार साल का विजय अभियान भी थम गया। 

विज्ञापन




पहले मैच में सियरा लियोन से गोलरहित ड्रॉ खेलने वाली अल्जीरिया टीम ग्रुप ई में सबसे नीचे है। उन्हें आखिरी मैच में पूर्व चैंपियन आइवरी कोस्ट से खेलना है। अन्य मैचों में सियरा लियोन ने आइवरी कोस्ट को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। वही जांबिया ने माली से 1-1 से ड्रॉ खेला। ट्यूनीशिया ने मौरिटानिया को 4-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें