फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Africa Cup of Nations: सालाह के दम पर मिस्र सेमीफाइनल में, मोरक्को को अतिरिक्त समय में 2-1 से दी शिकस्त

Mon, 31 Jan 2022 09:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, याओंडे (कैमरून)

सार

साल 2017 में पदार्पण के बाद से सालाह मिस्र के अफ्रीका कप के 64 फीसदी गोल में शामिल रहे हैं। इस दौरान टीम ने 14 गोल दागे जिसमें से नौ सालाह ने किए।
विज्ञापन
मिस्र के मोहम्मद सालाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मद सालाह के दम पर मिस्र ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मोरक्को को अतिरिक्त समय में 2-1 से शिकस्त देकर अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सात बार के चैंपियन मिस्र का सामना बृहस्पतिवार को कैमरून से होगा। 
विज्ञापन


सालाह ने एक गोल करने के साथ ही दूसरे में मदद की। मिस्र की टीम मध्यांतर तक 1-0 से पिछड़ रही थी। सोफियाने बौफल ने सातवें मिनट में ही पेनाल्टी पर गोलकर मोरक्को को बढ़त दिला दी थी जो मध्यांतर तक कायम रही। 

मध्यांतर के बाद मिस्र ने आक्रामक रुख अपनाया जिसका उसे फायदा मिला। सालाह ने 53वें मिनट में हेडर से गोल कर मिस्र को एक-एक की बराबरी दिला दी। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला अतिरिक्त समय तक खिंचा। 
विज्ञापन


सौवें मिनट में सालाह के पास पर ट्रेजेगुएट ने गोलकर मिस्र को 2-1 से जीत दिला थी। साल 2017 में पदार्पण के बाद से सालाह मिस्र के अफ्रीका कप के 64 फीसदी गोल में शामिल रहे हैं। इस दौरान टीम ने 14 गोल दागे जिसमें से नौ सालाह ने किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें