फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: सात माह तक खेल से दूर रहने के बाद वापसी को तैयार क्रिस्टियन एरिक्सन

Mon, 31 Jan 2022 09:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एरिक्सन पिछले साल 12 जून को डेनमार्क और फिनलैंड के बीच कोपेनहेगेन में खेले जा रहे मैच के दौरान मैदान पर गिर गए थे। 
विज्ञापन
क्रिस्टियन एरिक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण सात महीने तक खेल से दूर रहे डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन अब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ब्रेंटफोर्ड की तरफ से प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने के लिए तैयार हैं। एरिक्सन पिछले साल 12 जून को डेनमार्क और फिनलैंड के बीच कोपेनहेगेन में खेले जा रहे मैच के दौरान मैदान पर गिर गए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बाद में कहा था कि पांच मिनट तक उनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। वह मृतप्राय हो रखे थे। डेनमार्क के प्लेमेकर ने इस हादसे से उबरने के बाद लंदन के क्लब ब्रेंटफोर्ड के साथ मई में समाप्त होने वाले सत्र तक अनुबंध किया। इससे पहले वह ईपीएल में टोटेनहैम की तरफ से खेल चुके हैं जिसके बाद वह इटली के इंटर मिलान क्लब से जुड़ गए थे। 

ब्रेंटफोर्ड के मैनेजर थामस फ्रैंक इससे पहले डेनमार्क की अंडर-17 टीम का कोच रहते हुए एरिक्सन को कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी को ब्रेंटफोर्ड से जोड़ा है। उन्होंने सात महीनों से टीम के साथ अभ्यास नहीं किया है लेकिन खुद अच्छी तैयारी की। वह फिट हैं लेकिन उन्हें मैच फिट कराने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें