भारतीय फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-19 क्वालिफायर के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह भारतीय अंडर-19 टीम की लगातार तीसरी हार है। अफगानिस्तान के लिए कप्तान अहमद रमाकि ने दूसरे, अहमद नौशाद चौथे और खातम डेल पे ने 29वें मिनट में एक-एक गोल किया। भारतीय टीम ने हालांकि वापसी की कोशिश की पर नाकाम रही। टीम ने दूसरे हाफ में कुछ मौके बनाए पर सफलता नहीं मिली। दो मौकों पर गेंद गोल पोस्ट से टकराकर निकल गई।