फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम का जलवा, पाकिस्तान को 18-0 से रौंदा

Wed, 24 Oct 2018 07:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs pak
विज्ञापन
भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी। 
विज्ञापन


भारत की तरफ से स्ट्राइकर रेणु ने पांच गोल (52वें, 54वें, 75वें, 89वें और 90वें मिनट) किए। भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था। 

मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया और फिर 25वें मिनट में भी एक गोल दागा। देवनेता (नौवें और 25वें) और दया देवी (27वें) ने भी गोल किए। इस बीच पाकिस्तानी गोलकीपर इमान फयाज ने 30वें मिनट में आत्मघाती गोल भी किया। 
विज्ञापन


पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पापकी देवी और कप्तान जाबमनी टुडु ने भी गोल किए। 

मध्यांतर के बाद रेणु के अलावा मनीषा (47वें), दया देवी (56वें मिनट), रोजा देवी (59वें) और सौम्यता गगलोथ (77वें) ने भी गोल किए। 

भारत के मुख्य कोच अलेक्स एंब्रोस ने कहा, ‘यह हमारे लिये शानदार परिणाम है। इस तरह की जीत से हमारी लड़कियों का काफी मनोबल बढ़ेगा। उम्मीद है कि हम अगले मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें