फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFC Asian Cup:छेत्री का गोल एशिया कप के दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक

Fri, 18 Jan 2019 10:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sunil chhetri
विज्ञापन

थाईलैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से जीत में सुनील छेत्री का दूसरा गोल एशिया कप के ग्रुप चरण में दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक नामित किया गया है। छेत्री ने दाहिने ओर से उदांता सिंह से मिले पास पर 46वें मिनट में शानदार गोल किया था। उनके इस गोल को ग्रुप चरण के दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में नामित किया गया है । फुटबालप्रेमियों को एशियाई फुटबाल परिसंघ की वेबसाइट पर जाकर सर्वश्रेष्ठ गोल के लिये वोट करने को कहा गया है।

विज्ञापन


छेत्री का 105 मैचों में भारत के लिये यह 67वां गोल था। वह सक्रिय फुटबालरों में सर्वाधिक गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे फुटबालर बन गए। उन्होंने लियोनेल मेस्सी (128 मैचों में 65 गोल) को पछाड़ा। रोनाल्डो के 154 मैचों में 85 गोल हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें