फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच : भारत और ओमान आज होंगे आमने-सामने

Wed, 26 Dec 2018 11:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sunil chhetri
विज्ञापन

अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करने की कवायद में भारत और ओमान एएफसी एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट से पहले अपना आखिरी मैत्री मैच गुरुवार को दर्शकों और मीडिया की गैरमौजूदगी में खेलेंगे। 

विज्ञापन


बनियास स्टेडियम में होने वाले मैच से एक दिन पूर्व भारत के मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेंनटाइन ने कहा कि हम यहां आसान मुकाबले खेलने की उम्मीद के साथ नहीं आए हैं। यह मैच आगामी एशियाई कप की भारत की तैयारी का हिस्सा है। दोनों मुख्य कोच ने बंद दरवाजों के पीछे यह मैच खेलने का फैसला किया है। मैच का कोई प्रसारण नहीं होगा। 

भारत एशियाई कप में अपने अभियान की शुरुआत छह जनवरी को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। ओमान के खिलाफ मुकाबले पर कोंस्टेंनटाइन ने कहा कि यह काफी कड़ा होगा। हम यहां एशिया की शीर्ष टीमों से खेलने आए हैं। हम जॉर्डन और चीन जैसी टीमों के खिलाफ खेले।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ संभावित तैयारी के लिए हमें इस तरह के मैच खेलने की जरूरत है। ओमान फीफा रैंकिंग में 82वें जबकि भारत 97वें नंबर की टीम है। भारत पिछली बार ओमान से फीफा विश्व कप रूस 2018 के क्वालिफायर में दो बार भिड़ा था और दोनों बार उसे हार मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें