फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट, भारत की निगाहें इतिहास रचने पर

Sat, 05 Jan 2019 04:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील छेत्री एंड कंपनी शनिवार से शुरू होने वाले सबसे बड़े एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में 2011 चरण के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर नई शुरुआत के साथ मैदान पर उतरेगी। साथ ही टीम 2026 विश्व कप में क्वालिफाई करने के सपने को साकार करने की ओर शुरुआती कदम के रूप में इसका इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन


एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में 24 टीमें चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के बीच ग्रुप ए के मुकाबले से होगी।

भारत इसी ग्रुप में शामिल है जो अपने अभियान की शुरुआत रविवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। ब्लू टाइगर्स की टीम ने अंतिम बार टूर्नामेंट में आठ साल पहले भाग लिया था और ग्रुप चरण के सभी तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो गया था। भारत चौथी बार इस टूर्नामेंट में शिरकत करेगा।
विज्ञापन


भारत के मुख्य कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक हैं क्योंकि टीम को लगातार 13 मैचों में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। इस दौरान टीम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई भी किया और फीफा रैंकिंग में अपना दूसरा (97वां) सर्वश्रेष्ठ स्थान भी हासिल किया।

भारत 23 मेहमान टीमों में से यूएई की राजधानी में पहुंचने वाली पहली टीम रही जो 20 दिसंबर को यहां पहुंच गई। 28 सदस्यीय टीम हालात के अनुरूप ढलने के लिए अभ्यास करने में जुटी है। एशिया कप काफी चुनौतीपूर्ण होगा और टीम इस बात से वाकिफ है।

दस में से जीता सिर्फ एक मैच
भारतीय टीम ने अब तक तीन बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया और दस मुकाबले खेले। इसमें से सिर्फ दो जीते, एक ड्रॉ रहा और सात हारे हैं। इस दौरान टीम ने सिर्फ आठ गोल किए और 23 खाए। टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1964 में उपविजेता बनना रहा है। तब यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाता था।
विज्ञापन


नंबर गेम्स
-06 ग्रुपों में बांटा गया है 24 टीमों को 
-28 दिन तक चार शहरों में खेले जाएंगे 51 मुकाबले
-08 साल बाद और कुल चौथी बार भारतीय टीम ले रही है टूर्नामेंट में भाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें