फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-leauge: नेरोका-चेन्नई सिटी की शानदार जीत, लाजोंग-गोकुलम को हराया

Fri, 04 Jan 2019 10:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neroca vs lajong
विज्ञापन

कटसुमी यूसा, सुभाष सिंह और दोहलिंग के गोल की मदद से नेरोका एफसी ने आईलीग के मुकाबले में शुक्रवार को शिलॉन्ग लाजोंग पर शानदार जीत दर्ज की। मणिपुर के खुमान लंपक मेन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नेरोका ने शिलॉन्ग लाजोंग को 3-2 से हरा दिया। 

विज्ञापन


नेरोका एफसी की तरफ से कटसुमी यूसा ने 8वे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद सुभाष सिंह ने 21वें मिनट में एक और शानदार गोलकर बढ़त को 2-0 कर दिया। इस तरह पहला हाफ नेरोका के नाम रहा। वहीं लाजोंग की टीम पहले हाफ में काफी संघर्ष करती नजर आई

वहीं, खेल के दूसरे हाफ में शिलॉन्ग लाजोंग की तरफ से शीन शोकटुंग ने 54वें मिनट में गोलकर खेल को 2-1 कर दिया। इसके तुरंत बाद 55वें मिनट में नेरोका को ऑन गोल का फायदा मिला। इस गोल के साथ ही नेरोका की टीम 3-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद दोनों टीमों काफी टक्कर देखने को मिली। 
विज्ञापन


लाजोंग की टीम दवाब में थी, क्योंकि उसे नेरोका के गोल की बराबरी करनी थी। वहीं, खेल के 89वें मिनट में लाजोंग की तरफ से फरंगकी बुअम ने गोल कर स्कोर को 3-2 कर दिया। इसी के साथ दूसरे हाफ के खेल के साथ-साथ मैच भी खत्म हुआ और यह मैच नेरोका की टीम 3-2 से जीत गई।
विज्ञापन


वहीं, चेन्नई सिटी और गोकुलम के बीच खेले गए एक और मुकाबले में चेन्नई ने गोकुलम को 3-2 से हरा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें