फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग पर चर्चा करेंगे फुटबाल प्रशासक

Sat, 16 Feb 2013 12:40 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोपोल के फुटबाल में बड़े पैमाने पर मैच फिक्सिंग के खुलासे को देखते हुए दुनिया भर के वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी और फुटबाल प्रशासक कुआलालंपुर में जुटेंगे और सेमिनार मैच फिक्सिंग द अगली साइड ऑफ द ब्यूटीफुल गेम में हिस्सा लेंगे। सेमिनार का आयोजन मलयेशिया की राजधानी में 20 और 21 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


यह सेमिनार एशियाई फुटबाल परिसंघ के सदस्य संघों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के लिए इंटरपोल अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हिस्सा है। पुलिस ने चार फरवरी को कहा था कि सिंगापुर से चलाए जा रहे वैश्विक सट्टेबाजी घोटाले के तहत फुटबाल के सैकड़ों मैच फिक्स किए गए। इससे दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल की छवि को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें